Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वर्ल्ड

19 मार्च को लाहौर रैली के दौरान गिरफ्तार किये जा सकते हैं इमरान खान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
19 मार्च को लाहौर रैली के दौरान गिरफ्तार किये जा सकते हैं इमरान खान
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इस बीच इमरान ने 19 मार्च को लाहौर में बड़ी रैली का एलान किया है। सोमवार को दो मामलों में गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किये जाने के बाद पुलिस इमरान को गिरफ्तार करने गयी। 

इस दौरान इमरान ने समर्थकों के साथ बड़ी रैली निकालकर पुलिस को चुनौती दी। तोशाखाना मामले में कोर्ट के सामने पेश नहीं होने और पिछले साल एक जनसभा के दौरान महिला न्यायाधीश को कथित तौर पर धमकी देने के मामले में यह गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

तोशाखाना मामले की सुनवाई कर रहे इस्लामाबाद की जिला एवं सत्र अदालत के न्यायाधीश जफर इकबाल और न्यायाधीश को धमकी देने के मामले में वरिष्ठ दीवानी न्यायाधीश राणा मुजाहिद रहीम ने पुलिस को पूर्व प्रधानमंत्री को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने को कहा है। कोर्ट ने तोशाखाना मामले में उन्हें 18 मार्च और न्यायाधीश को धमकी देने के मामले में इमरान को 21 मार्च को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया।

अब इमरान खान के समर्थक गिरफ्तारी वारंट के खिलाफ हाई कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं, किन्तु उन पर गिरफ्तारी की तलवार तो लटक ही रही है। ऐसे में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के मुखिया इमरान खान ने 19 मार्च को लाहौर के मीनार-ए-पाकिस्तान में एक ऐतिहासिक सार्वजनिक रैली आयोजित करने की घोषणा की है। इमरान खान ने लोगों से रैली में पहुंचने का आह्वान कर कहा कि सभी को मिलकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने 19 मार्च को दोपहर 2 बजे मीनार-ए-पाकिस्तान में जलसे का एलान किया।

विज्ञापन