Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

नेपाल : नये राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल का कार्यकाल आज से शुरू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नेपाल : नये राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल का कार्यकाल आज से शुरू
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। नेपाल के नये राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल का कार्यकाल आज (सोमवार) से शुरू हो गया है। आज शपथ लेने के बाद उनका कार्यकाल आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया। राष्ट्रपति पौडेल को दोपहर एक बजे मुख्य न्यायाधीश दीपक कुमार कार्की शपथ ग्रहण कराये। 

विद्यादेवी भंडारी का राष्ट्रपति पद का कार्यकाल रविवार आधी रात पूरा हो गया। सचिवालय ने जानकारी दी है कि वह आज राष्ट्रपति भवन शीतल निवास से रवाना होंगी। बताते चलें कि पौडेल नौ मार्च को राष्ट्रपति चुने गये थे। 

उनका कार्यकाल पांच साल का होगा। पौडेल राजशाही की समाप्ति और नेपाल में गणतंत्र की स्थापना के बाद तीसरे राष्ट्रपति हैं। वह छह दशक से नेपाली कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,439