Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

अमेरिका : विमान हादसे में मरीज समेत पांच की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अमेरिका : विमान हादसे में मरीज समेत पांच की मौत
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका में नेवादा के पहाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार रात चिकित्सा सुविधा प्रदान करने वाला विमान (एयर एंबुलेंस) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हवाई दुर्घटना में चिकित्साकर्मियों और एक मरीज सहित पांच लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी इस विमान का संचालन करने वाली कंपनी ने दी है।

इस बारे में ल्योन काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने कहा कि अधिकारियों को रात 9ः15 बजे इसकी सूचना मिली। इसके दो घंटे बाद स्टेजकोच के पास विमान का मलबा मिला। स्टेजकोच में करीब 2500 लोग रहते हैं। यह शहर रेनो से करीब 72 किलोमीटर दूर है। विमानन कंपनी का कहना है कि मृतकों के सभी रिश्तेदारों को सूचित कर दिया गया है। अमेरिकी मौसम सेवा का कहना है कि इस समय इस इलाके में भारी बर्फबारी हो रही है। 

संघीय उड्डयन प्रशासन के रिकॉर्ड के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त एयर एंबुलेंस (पिलाटस पीसी-12) का निर्माण वर्ष 2002 में हुआ था। विमान कंपनी ने शोक जताते हुए कहा है कि अन्य पिलाटस पीसी-12 की सभी उड़ानों को रोक दिया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,615