Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

तजाकिस्तान : 6.8 तीव्रता के भूकंप के झटके से हिली धरती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
तजाकिस्तान : 6.8 तीव्रता के भूकंप के झटके से हिली धरती
विज्ञापन
  • अफगानिस्तान में 18 मिनट के अंदर दो बार कांपी धरती

एबीएन सेंट्रल डेस्क। ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 265 किमी दूर ताजिकिस्तान में था। यहां 18 मिनट के अंदर दो बार धरती कांपी। पहली बार इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 मापी गयी, जबकि दूसरी बार भूकंप की तीव्रता पांच के ऊपर मापी गयी। 

भूकंप सुबह छह बजकर सात मिनट और छह बजकर 25 मिनट पर आया। पहले झटके का केंद्र जमीन से 113 किलोमीटर और दूसरे का 150 किलोमीटर गहराई में था। इसके अलावा ताजिकिस्तान में मुर्गोब से 67 किमी पश्चिम में भी 6.8 तीव्रता का भूकंप आया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,617