Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

न्यूजीलैंड : गैब्रियल चक्रवात से 11 की मौत, हजारों लापता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
न्यूजीलैंड : गैब्रियल चक्रवात से 11 की मौत, हजारों लापता
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। न्यूजीलैंड में रविवार को गैब्रियल चक्रवात से 11 लोगों के मरने की पुष्टि की गयी, जबकि अब भी हजारों लोग लापता हैं। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने गैब्रियल चक्रवात को देश में इस सदी की सबसे भयानक प्राकृतिक आपदा करार देते हुए कहा कि लापता लोगों की युद्ध स्तर पर तलाश की जा रही है। 

पिछले सप्ताह 12 फरवरी को न्यूजीलैंड के उत्तरी हिस्से में आये चक्रवात से कई लाख घरों की बिजली गुल हो गयी थी। पुलिस के मुताबिक, 5,608 से ज्यादा लोगों के लापता होने की सूचना मिली है, जिनमें से 1,196 ने खुद को सुरक्षित बताया है।

जलवायु बदलाव के खतरनाक नतीजे अब स्पष्ट तौर पर सामने आने लगे हैं। अंटार्कटिक सागर में बर्फ के न्यूनतम स्तर ने पिछले साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। 

नेशनल स्नो ऐंड आइस डाटा सेंटर (एनएसआईडीसी) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बर्फ पिछले साल के न्यूनतम स्तर पर काफी पहले ही पहुंच गयी थी। लेकिन, 13 फरवरी, 2023 को बर्फ का स्तर घटकर 19.1 लाख वर्ग किलोमीटर रह गया, जबकि पिछले साल 25 फरवरी को सबसे कम 19.2 लाख वर्ग किलोमीटर बर्फ दर्ज की गयी थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,839