Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

जापान पर मिसाइल दागने की उत्तर कोरिया ने की पुष्टि

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जापान पर मिसाइल दागने की उत्तर कोरिया ने की पुष्टि
विज्ञापन
  • यह हमारी जवाबी परमाणु हमलों की क्षमता का सबूत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तर कोरिया ने रविवार को पिछले दिन किये गये ह्वासोंग-15 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के परीक्षण की पुष्टि कर दी है। उत्तर कोरिया के मुताबिक उसने यह परीक्षण अचानक लॉन्चिंग ड्रिल में किया था। इस परीक्षण का मकसद शत्रुतापूर्ण ताकतों के बीच देश की क्षमता का प्रदर्शन करना था। दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा आगामी सैन्य अभ्यासों की कड़ी प्रतिक्रिया की चेतावनी के बाद उत्तर कोरिया ने शनिवार दोपहर जापान के पश्चिमी तट से दूर समुद्र में एक लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की थी।

रविवार को एक अलग बयान में, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने मिसाइल परीक्षण की पुष्टि करते हुए अमेरिका को संभल जाने की चेतावनी दी। तानाशाह की बहन ने कहा कि अमेरिका संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को उत्तर कोरिया के बारे में गलत जानकारी देने की कोशिश कर रहा है जो कि किसी शत्रुतापूर्ण नीति से कम नहीं है। तानाशाह की बहन ने कहा कि मैं चेतावनी देती हूं कि हम दुश्मन की हर हरकत पर नजर रखेंगे और उसके हर शत्रुतापूर्ण कदम के खिलाफ उसके अनुरूप और बहुत शक्तिशाली और भारी जवाबी कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,837