एबीएन सेंट्रल डेस्क। पाकिस्तान से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां क्वेटा जाने वाली जाफर एक्सप्रेस में गुरुवार को धमाका हुआ है। धमाके में कम से कम दो यात्रियों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये हैं। धमाका उस वक्त हुआ जब क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस चिचावतनी रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। जाफर एक्सप्रेस पेशावर से आ रही थी।
विस्फोट जाफर एक्सप्रेस के इकोनॉमी क्लास के बोगी नंबर 6 में हुआ, जिसके परिणामस्वरूप दो लोगों की मौत हो गयी और कम से कम चार लोग घायल हो गये हैं। जिन्हें पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक विस्फोट की प्रकृति अभी भी अज्ञात है। विस्फोट कैसे हुआ और किसने किया अभी इसकी जांच की जा रही है।