Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

तुर्किये में लगातार महसूस किये जा रहे भूकंप के झटके, मृतकों की संख्या 33,000 पार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
तुर्किये में लगातार महसूस किये जा रहे भूकंप के झटके, मृतकों की संख्या 33,000 पार
विज्ञापन

इस बार 4.7 थी तीव्रता

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भीषण तबाही झेल रहे तुर्किये में एक बार फिर भूकंप आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्किये के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र कहरामनमरास में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 मापी गई। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने बताया कि तुर्किये के कहरामनमरास शहर से 24 किलोमीटर दक्षिण में रविवार को 4.7 तीव्रता का भूकंप आया।

इससे पहले छह फरवरी को तुर्किये और सीरिया में 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। इसके एक-दो दिन बाद भी कई बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये थे। अधिकारियों ने बताया कि पिछले सोमवार को तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप के कारण अब तक 33,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों घायल हुए हैं।

 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को तुर्किये में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 29,605 हो गयी। जबकि सीरिया के उत्तर पश्चिम में विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्रों में 2,168 और सीरिया के सरकार-नियंत्रित हिस्सों में 1,408 मौतें सहित यहां कुल 3,576 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,136