Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

इंडोनेशिया : भूकंप के तेज झटकों से दहली धरती, चार की मौत

इंडोनेशिया : भूकंप के तेज झटकों से दहली धरती, चार की मौत
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में बृहस्पतिवार को आए 5.1 तीव्रता के भूकंप में चार लोगों की मौत हो गयी। वे एक तैरते रेस्तरां पर थे जो समुद्र में गिर गया और वे उससे बाहर नहीं निकल सके। अमेरिकी भूभर्गीय सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 5.1 थी जो पापुआ के उत्तरी तट के पास जयापुरा के आवासीय इलाके में आया।

उसके मुताबिक, इसका केंद्र 22 किलोमीटर की गहराई में था। इस तरह के भूकंप पृथ्वी की सतह पर अक्सर अधिक नुकसान पहुंचाते हैं। पापुआ की राजधानी जयापुरा की निवासी टी आसीह ने कहा कि लोग दहशत में आ गये थे। मैं कार में थी और मुझे महसूस हुआ कि कार के पहिये उठ गये हैं। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की वजह से तैरता रेस्तरां समुद्र में गिर गया जिस वजह से उसपर मौजूद चार लोगों की मौत हो गयी। 

राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि चारों शव निकाल लिए गए हैं। पीड़ित कैफे के मलबे में फंस गये थे और उनपर छत गिर पड़ी थी। गोताखोर रेस्तरां के आसपास के हिस्से की तलाशी लेकर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं वहां और कोई तो नहीं था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.