Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

चीन : कोरोना से एक हफ्ते में करीब 13,000 लोगों की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चीन : कोरोना से एक हफ्ते में करीब 13,000 लोगों की मौत
विज्ञापन
  • देश के 80 फीसदी से ज्यादा लोग संक्रमित

एबीएन सेंट्रल डेस्क। चीन में एक हफ्ते में 13 हजार लोगों की मौत की खबर सामने आयी है। वहीं चीन के महामारी विशेषज्ञ का कहना है कि करीब 80 फीसदी चीनी नागरिक पहले ही वायरस की चपेट में आ चुके हैं ऐसे में निकट भविष्य में दूसरी लहर आने की कोई आशंका नहीं है।

 साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने रविवार को कहा कि 13 से 19 जनवरी के बीच सात दिनों में अस्पतालों में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 12,658 तक पहुंच गयी। जीरो-कोविड पॉलिसी के अचानक समाप्त किये जाने के बाद चीन में 8 दिसंबर से 12 जनवरी के बीच लगभग 60,000 मौतें हुई थीं।

वहीं सीडीसी के मुख्य महामारी विज्ञानी वू जुयोउ ने अगले कुछ महीने में दूसरी लहर के संभावित खतरे को खारिज किया है वहीं चंद्र नव वर्ष के दौरान बुजुर्गों और कमजोर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वू ने शनिवार को चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर लिखा कि चीनी नव वर्ष के दौरान बड़े पैमाने पर लोगों के घूमने से कुछ हद तक महामारी के प्रसार को तेज कर हो सकता है और कुछ क्षेत्रों में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ सकती है।

वू ने कहा कि क्योंकि नई लहर ने देश में लगभग 80 प्रतिशत लोगों को संक्रमित कर दिया है, ऐसे में अगले दो से तीन महीनों में बड़े पैमाने पर महामारी का प्रकोप बढ़ने या दूसरी लहर की संभावना कम है।

चीन में जीवन सामान्य लेकिन खतरा टला नहीं : चीन के बिना किसी तैयारी किए पिछले महीने अपनी कोविड संबंधी सभी नियमों को खत्म कर दिया था। जिसके बाद से ही चीन में कोरोना मामलों में अचानक तेजी देखने को मिली थी। अधिकारियों ने कोविड से होने वाली मौतों की परिभाषा को सीमित करने के बाद मरने वालों की आधिकारिक संख्या पर संदेह जताया जा रहा है। 

नये मामलों की शुरुआती लहर के बाद से, चीन के अधिकांश हिस्सों में जीवन काफी हद तक सामान्य हो गया है। अधिकारियों ने हालांकि लूनर न्यू ईयर के मौके पर यात्रा करने वालों की भीड़ के मद्देनजर ग्रामीण इलाकों में वायरस के और प्रसार को लेकर चिंता व्यक्त की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,557