एबीएन सेंट्रल डेस्क। जापान का व्यापार घाटा 2022 में बढ़कर 156 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि ऊर्जा आयात बढ़ते के चलते ऐसा हुआ। मंत्रालय ने कहा कि व्यापार घाटा 1979 के बाद से सबसे अधिक है।
इसी साल से व्यापार घाटा के तुलनात्मक आंकड़े जमा करना शुरू किया गया था। वर्ष 2022 में आयात और निर्यात, दोनों रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गये।
समीक्षाधीन वर्ष में निर्यात सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 766 अरब डॉलर हो गया, जिसकी अगुवाई वाहन उद्योग ने की। दूसरी ओर तेल, कोयला और प्राकृतिक गैस समेत आयात सालाना सालाना आधार पर 39 प्रतिशत बढ़कर 922 अरब डॉलर पर पहुंच गया।