Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

एक इंसान दुनिया मे ऐसा भी, जो न कभी उदास होता है, न कभी दुखी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एक इंसान दुनिया मे ऐसा भी, जो न कभी उदास होता है, न कभी दुखी
विज्ञापन
जानें उनकी हैप्पीनैस का राज.... एबीएन सेंट्रल डेस्क। दुनिया में शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जिसे कोई दुख या तकलीफ न हो। अगर आपसे कहा जाए कि एक ऐसा इंसान है जो दुनिया का सबसे खुश शख्स माना जाता है तो आपको इस बात पर विश्वास ही नहीं होगा क्योंकि हर किसी की जिंदगी में कुछ न कुछ उलझन बनी ही रहती है। आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं मैथ्यू रिचर्ड के बारे में। मैथ्यू रिचर्ड का जन्म फ्रांस में हुआ था। वह एक बौद्ध भिक्षु थे। उन्हें दुनिया का सबसे खुश इंसान होने का दर्जा प्राप्त है। मैथ्यू का दावा है कि वह कभी उदास नहीं होते। हालांकि यह सिर्फ उनका दावा नहीं है, वैज्ञानिकों ने उन पर रिसर्च भी की जिससे यह पता चला है कि वह दुखी नहीं हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक मैथ्यू आखिरी बार 1991 में डिप्रैस हुए थे। साल 2016 में संयुक्त राष्ट्र ने अपनी हैप्पीनैस इंडैक्स रिपोर्ट में मैथ्यू को दुनिया का सबसे खुश व्यक्ति घोषित किया था। यूनीलैड वैबसाइट की एक रिपोर्ट के मुताबिक 76 वर्षीय मैथ्यू पर अमेरिका की विस्कॉन्सिन यूनिवर्सिटी के न्यूरोसाइंटिस्ट ने शोध किया था। उन्होंने मैथ्यू के सिर पर 256 सैंसर लगा दिए जिसमें यह पता चला कि जब रिचर्ड ध्यान करते थे, तो उनके मस्तिष्क में गामा तरंगें उत्पन्न होती थीं। ये गामा तरंगें ध्यान, सीखने और स्मृति से जुड़ी हैं। शोध में यह भी पाया गया कि उनके दिमाग का बायां प्रीफ्रंटल कॉर्टैक्स दाएं हिस्से की तुलना में अधिक सक्रिय था। इससे पता चला कि दिमाग का खुश हिस्सा ज्यादा सक्रिय होता है। इस प्रकार उन्होंने ध्यान के माध्यम से अपने मन को जगाया है। बता दें कि मैथ्यू रिचर्ड लोगों को खुश रहने का राज भी बताते हैं। उनका कहना है कि इंसान हमेशा अपने बारे में सोचता है। तब वह पूरी दुनिया को अपना दुश्मन मानता है और उनके साथ प्रतिस्पर्धा में रहता है। उनका कहा है कि यदि व्यक्ति सुखी रहना चाहता है तो उसे अपने बारे में सोचना बंद कर दूसरों के बारे में सोचना शुरू करना होगा। दूसरों के प्रति चिंता और परोपकार की भावना होती है तो वह खुद ही सुखी होने लगता है। उन्होंने अपने एक व्याख्यान में लोगों से कहा था कि यदि लोग प्रतिदिन 15 मिनट ध्यान करें और सुख देने वाली बातों पर विचार करें तो वे खुद ही प्रसन्नता से भर जाते हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,565