Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

6.1 तीव्रता के भूकंप के झटकों से हिली पश्चिमी इंडोनेशिया की धरती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
6.1 तीव्रता के भूकंप के झटकों से हिली पश्चिमी इंडोनेशिया की धरती
विज्ञापन
  • भूकंप के तेज झटके के बावजूद सुनामी की चेतावनी नहीं

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिमी इंडोनेशिया में सोमवार सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गये, जिसका केंद्र समुद्र में था। भूकंप से कोई गंभीर क्षति या किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गयी है, जिसका केंद्र आचे प्रांत के एक तटीय जिले सिंगकिल से 48 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में 48 किलोमीटर की गहराई पर था।

इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। इंडोनेशिया की आबादी 27 करोड़ से अधिक है। प्रशांत महासागर में रिंग ऑफ फायर पर इसकी स्थिति के कारण यहां भूकंप का खतरा अधिक रहता है। गौरतलब है कि पश्चिम जावा के सियानजुर शहर में 21 नवंबर को आए 5.6 की तीव्रता वाले भूकंप में कम से कम 331 लोग मारे गये थे और करीब 600 लोग घायल हुए थे। इससे पहले सुलावेसी में 2018 में आये भूकंप और सुनामी में करीब 4,340 लोग मारे गये थे। 

वहीं 2004 में हिंद महासागर में एक अत्यंत शक्तिशाली भूकंप के कारण सुनामी आने से एक दर्जन देशों में 2,30,000 से अधिक लोगों की जान गयी थी, जिनमें अधिकतर लोग इंडोनेशिया के आचे प्रांत के थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,746