Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 36
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वर्ल्ड

कोरोना की नई लहर से चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग चिंतित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कोरोना की नई लहर से चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग चिंतित
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कोरोना से जूझ रहे चीन के वुहान में नये साल का जश्न मनाने के लिए हजारों लोग 31 दिसंबर की रात वुहान में एकत्र हुए। नागरिकों ने परंपरा के अनुसार 12 बजते ही आसमान में गुब्बारे छोड़े। इस बीच राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने नये साल के संबोधन में कहा कि चीन को कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। देश में कोविड का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। नई लहर का सामना करना मुश्किल है।

राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि चीन कोविड के एक नये चरण में प्रवेश कर चुका है। कठिन चुनौतियां बनी हुई हैं। चीन ने असाधारण प्रयासों से पिछले समय में कठिनाइयों और चुनौतियों पर जीत हासिल की है।

विज्ञापन