- ऑकलैंड के स्काई टॉवर से की गयी आतिशबाजी
एबीएन सेंट्रल डेस्क। दुनिया में नए साल 2023 का सबसे पहले आगाज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में हुआ। न्यूजीलैंड नये साल को सेलिब्रेट करने वाला दुनिया का पहला प्रमुख शहर है। इस दौरान ऑकलैंड के सबसे फेमस स्काई टॉवर को लाइटों से सजाया गया। ऑकलैंड नए साल की पूर्व संध्या समारोह के दौरान स्काईटॉवर से आतिशबाजी भी की गयी। न्यूजीलैंड का ऑकलैंड दुनिया के सबसे पूर्वी भाग में स्थित एक प्रमुख शहर है। दरअसल, नया दिन दुनिया के पूर्वी हिस्से से शुरू होता है। इसलिए दिन की शुरुआत यहां पर पहले होती है। यहां पिछले साल 2022 में भी कोरोना के समय नए साल के जश्न को मनाया था।
31 दिसंबर को भारतीय समयानुसार शाम साढ़े तीन बजे सामोआ, टोंगा व किरिबाती से नये साल का जश्न शुरू होता है। इसके बाद 3:45 मिनट पर न्यूजीलैंड नया साल मनाया जाता है। शाम साढ़े चार बजे न्यूजीलैंड के कुछ अन्य हिस्सों में सेलिब्रेशन होता है। इसके बाद 5:30 बजे रूस के एक छोटे क्षेत्र के अलावा सात अन्य लोकेशन पर नये साल का स्वागत होता है। दरअसल, न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में मौजूद स्काई टॉवर शहर के सबसे प्रतिष्ठित इमारतों में से एक है।
हजारों की संख्या में लोग नये साल के सेलिब्रेशन को देखने के लिए स्काईटॉवर के आस-पास मौजूद रहे। नये साल 2023 को लेकर टावर को ब्लू रंग और बैगनी रंग के लाइट से सजाया गया और टाइम क्लॉक शो किया जा रहा था।ये जगह समुद्र के सतह से 193 मीटर ऊंची है। दुनिया के सबसे पूर्वी भाग में मौजूद होने की वजह से ऑकलैंड में सबसे पहले नये साल के जश्न को मनाया गया है, जिसका मतलब भारत से लगभग 7.30 घंटे पहले नये साल के जश्न सेलिब्रेट किया। भारत में अभी शाम के 4:30 बजे रहे हैं। तब ही ऑकलैंड में नये साल का जश्न मनाना शुरू कर दिया।
31 जनवरी की शाम साढ़े सात बजे से ऑस्ट्रेलिया, साढ़े आठ बजे जापान, दक्षिण कोरिया, साढ़े नौ बजे चीन, फिलीपीन्स व 12 बजे इंडोनेशिया, थाईलैंड में जश्न शुरू हो जाता है। रात 11 बजे से म्यांमार, साढ़े 11 बजे बांग्लादेश, 11:45 मिनट पर नेपाल और ठीक 12 बजे भारत व श्रीलंका में नये साल का जश्न मनाया जाता है। रात एक बजे पाकिस्तान में नये साल का स्वागत होता है। इसके अलावा एक जनवरी को सुबह 11:30 से अमेरिका में नये साल का जश्न होता है।