Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

उत्तर कोरिया ने दागी तीन बैलिस्टिक मिसाइलें, डरा जापान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
उत्तर कोरिया ने दागी तीन बैलिस्टिक मिसाइलें, डरा जापान
विज्ञापन
  • साल के आखिरी दिन भी किम जोंग उन ने दुनिया को दहलाया

एबीएन सेंट्रल डेस्क। साल के आखिरी दिन भी उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन शांत से नहीं रहे और उन्होंने एक के बाद एक तीन बैलिस्टिक मिसाइलों को दागकर जहां दुनिया को दहला दिया, वहीं जापान काफी डर गया है। उत्तर कोरिया ने जापान सागर की तरफ कम दूरी की तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं, जो इस साल की आखिरी उत्तर कोरियन मिसाइल लॉन्च है। 

उत्तर कोरिया ने पूरे साल मिसाइलें दागी हैं और किम जोंग उन ने घोषणा की है, कि अगले साल भी उत्तर कोरिया हथियारों का परीक्षण करता रहेगा। जापान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि पहली बैलिस्टिक मिसाइल को स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे (23:00 GMT) दागा गया, जबकि दूसरी बैलिस्टिक मिसाइल को लगभग 08:14 पूर्वाह्न (23:14 GMT) पर लॉन्च किया गया और तीसरी बैलिस्टिक मिसाइल ने इसके ठीक एक मिनट बाद उड़ान भरी। रिपोर्ट के मुताबिक, ये तीनों मिसाइलें राजधानी प्योंगयांग के उपनगरों से दागी गईं और 100 किमी (62 मील) की ऊंचाई तक पहुंचीं। अनुमानों के मुताबिक, इन मिसाइसों ने करीब 350 किलोमीटर तक की उड़ान भरी। 

जापानी रक्षा मंत्रालय और स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मिसाइलें जापान के समुद्र में गिरीं, लेकिन जापान के स्पेशल इकोनॉमिक जोन के बाहर जाकर ये मिसाइलें गिरीं, जो जापान के समुद्र तट से लगभग 370 किमी (200 समुद्री मील) तक फैला हुआ है। जापानी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मिसाइलों की फ्लाइंग ट्रेजेक्टरी के आसपास के विमानों और जहाजों को चेतावनी की सूचना दी गई थी, लेकिन इस समय कोई घटना दर्ज नहीं की गई थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,254