Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

जापान : कोरोना से एक दिन में 415 मौत ने मचा दिया कोहराम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जापान : कोरोना से एक दिन में 415 मौत ने मचा दिया कोहराम
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। चीन में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बाद इसका कहर जापान में भी देखने को मिल रहा है। जापान में एक दिन में चार सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी, जिससे माना जा रहा है कि एक बार फिर कोरोना दुनिया को एक बार फिर से अपनी चपेट में लेने वाला है। जापान में बुधवार को कोरोना 415 मरीजों की मौत दर्ज की गयी। यह संख्या एक दिन में अब तक की सबसे अधिक है।

 स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में बुधवार को 216,219 नये कोविड मामले सामने आये, जो एक सप्ताह पहले की तुलना में 4 प्रतिशत अधिक है। ताजा कोविड आंकड़ों में इस साल अगस्त में लगभग 2.60 लाख प्रतिदिन के रिकॉर्ड उच्च स्तर के करीब है। देशभर में 28 मिलियन से अधिक मामलों के साथ जापान में वायरस से मरने वालों की संख्या 55 हजार से अधिक हो गयी है।

रिपोर्ट के अनुसार कोविड के बढ़ते आंकड़े विदेश से व्यक्तिगत यात्रियों पर प्रतिबंध लगाने के बाद सामने आये हैं। जापान में टूरिस्ट आगमन नवंबर में लगभग 10 लाख तक पहुंच गया था, देश के पहले पूरे महीने के बाद कोविड ने दो साल से अधिक समय तक पर्यटन को प्रभावी रूप से रोक दिया। कुछ अन्य देशों के विपरीत, सरकार ने जापान में मास्क पहनना कभी भी अनिवार्य नहीं किया गया है। 11 अक्टूबर को जापान ने दुनिया के कुछ सख्त सीमा नियंत्रणों को समाप्त कर दिया।

प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन पर भरोसा जताया। जापान इस समय हर दिन 2 लाख से अधिक नये कोविड मामलों की रिपोर्ट कर रहा है। देश महामारी की आठवीं लहर से गुजर रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,253