Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

अगले महीने से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए क्वारंटाइन खत्म करेगा चीन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अगले महीने से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए क्वारंटाइन खत्म करेगा चीन
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। चीन अगले साल आठ जनवरी से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए पृथकवास खत्म करेगा। सोमवार को यहां एक आधिकारिक घोषणा में यह जानकारी दी गयी। देश के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि वह अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को फिर से खोल देगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे अलग-थलग रहने के करीब तीन वर्षों बाद वह इस स्थिति से बाहर आयेगा। 

ये घोषणाएं ऐसे समय में आई हैं जब ओमीक्रॉन के संक्रमण से देश जूझ रहा है। इसके पहले शी चिनफिंग प्रशासन द्वारा इस महीने की शुरुआत में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद जीरो कोविड नीति में कुछ छूट दी गयी थी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने सोमवार को कहा कि चीन आठ जनवरी, 2023 से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए पृथकवास की जरूरत को खत्म कर देगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,247