Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

चीन में कोरोना : लाखों की तादाद में मिल रहे संक्रमित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चीन में कोरोना : लाखों की तादाद में मिल रहे संक्रमित
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। चीन में कोरोना संक्रमण की भयावह स्थिति है। देश के अलग अलग हिस्सों में रोज लाखों की तादाद में संक्रमित मिल रहे हैं। झेजियांग प्रांत में एक दिन में 10 लाख से ज्यादा केस मिले हैं।

झेजियांग प्रांत चीन का प्रमुख उत्पादन केंद्र मैन्यूफैक्चरिंग हब है। यह शंघाई के पास स्थित है। इसकी आबादी लगभग 6.5 करोड़ है। इसका मुख्य शहर हांगझोऊ चीन की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ग्रुप के अलावा कई अन्य प्रौद्योगिकी कंपनियों का मुख्य केंद्र है। यहां एपल के अलावा जापानी वाहन निर्माता कंपनी निडेक और कई अन्य विदेशी निर्माता कंपनियों की भी इकाइयां हैं। कोरोना के कहर के कारण इन इकाइयों के कामकाज पर असर पड़ सकता है और वैश्विक उत्पादन और आपूर्ति प्रभावित होने का खतरा पैदा हो गया है।

निक्केई एशिया की रिपोर्ट में झेजियांग में कोरोना के गंभीर हालात की जानकारी दी गई है। ब्रिटेन के शोध समूह एयरफिनिटी द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट के हवाले से निक्केई एशिया ने कहा कि चीन में दैनिक मामले काफी अधिक हैं। झेजियांग में कोरोना के कहर से इसकी पुष्टि होती है।

इस बीच, पूरे चीन में कोरोना के नए केस सामने आये हैं। ग्वांगडोंग प्रांत के डोंगगुआन में शुक्रवार को नए संक्रमितों की संख्या ढाई से  तीन लाख थी। वहीं, शेडोंग प्रांत के किंगदाओ में पांच लाख से ज्यादा संक्रमित मिले थे।
हालांकि, चीन की केंद्रीय सरकार ने अधिकृत आंकड़े देना बंद कर दिया है, लेकिन प्रांतीय सरकारें आंकड़े जारी कर रही हैं। इससे पता चलता है कि देश में हालात किस कदर बिगड़ गये हैं। निक्केई एशिया के अनुसार नये साल के पहले दिन दैनिक संक्रमण चरम पर पहुंच सकता है। यह आंकड़ा 20 लाख केस तक जा सकता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,251