Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अवैध व जहरीली शराब के विरुद्ध राज्य में चलायें व्यापक अभियान : हेमंत सरकार

अवैध व जहरीली शराब के विरुद्ध राज्य में चलायें व्यापक अभियान : हेमंत सरकार
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की हेमंत सरकार ने राज्य में हो रहे अवैध शराब के कारोबार की सूचना के बाद व्यापक अभियान चलाने का फैसला लिया है। जहरीली शराब के खिलाफ पूरे राज्य में 11 जिले विशेष रूप से अलर्ट किये गये हैं, जिसमें से रांची, लोहरदगा, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, हजारीबाग, धनबाद, लातेहार, सरायकेला, चतरा व जामताड़ा जिले शामिल हैं।

पूरे राज्य में चलाया जायेगा अभियान : दरअसल, हेमंत सरकार के निर्देश पर अब अवैध व जहरीली शराब के विरुद्ध पूरे राज्य में अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए आईजी को अभियान का नोडल अधिकारी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय ने यह निर्णय लिया है और सभी जिलों को आदेश भी दे दिया है। अभियान चलाने के लिए पुलिस की स्माल एक्शन टीम (सैट) को भी लगाया गया है। सैट टीम के साथ संबंधित जिलों से 1 इंस्पेक्टर व 2 दारोगा भी रहेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,231