Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 27
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वर्ल्ड

उत्तर कोरिया ने फिर दागीं दो मिसाइलें, दक्षिण कोरिया चिंतित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
उत्तर कोरिया ने फिर दागीं दो मिसाइलें, दक्षिण कोरिया चिंतित
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। सियोल की सेना ने कहा कि उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को दो छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं हैं। यह प्रक्षेपण इस वर्ष उत्तर कोरिया द्वारा किये गये मिसाइल परीक्षणों में नया है। उत्तर कोरिया ने इस साल कई मिसाइल का प्रक्षेपण किया। इसमें पिछले महीने अपनी सबसे उन्नत अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण भी शामिल है। नवीनतम लॉन्च की सूचना दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ और जापान के तट रक्षक दोनों ने दी थी।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि हमारी सेना ने आज लगभग 16:32 (0732 जीएमटी) पर उत्तर कोरिया द्वारा प्योंगयांग के सुनान क्षेत्र से पूर्वी सागर में लॉन्च की गई दो छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों को देखा। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सेना निगरानी और सतर्कता को मजबूत करते हुए अमेरिका के साथ निकटता से सहयोग करते हुए पूरी तरह से तैयार है।

विज्ञापन