Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

पेरिस : अंधाधुंध फायरिंग में दो की मौत, कई जख्मी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पेरिस : अंधाधुंध फायरिंग में दो की मौत, कई जख्मी
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। हथियारों का प्रयोग पूरी दुनिया के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। फ्रांस की राजधानी पेरिस के अहमत काया कुर्दिश सांस्कृतिक केंद्र में शुक्रवार को अंधाधुंध फायरिंग की गयी। इस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गयी और कई लोग जख्मी हो गए हैं। फायरिंग के बाद भाग रहे हमलावर को पकड़ कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के मुताबिक फ्रांस की राजधानी पेरिस का हृदयस्थल कहा जाने वाला सेंट्रल पेरिस इलाका शुक्रवार को अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। हाथों में बंदूक लिए एक हमलावर ने सेंट्रल पेरिस स्थित अहमत काया कुर्दिश सांस्कृतिक केंद्र पर हमला कर दिया। वहां मौजूद लोगों के बीच उक्त हमलावर ने अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। अचानक अंधाधुंध फायरिंग से वहां भगदड़ मच गयी। भारी संख्या में लोग इधर-उधर भागने लगे, किन्तु हमलावर गोलियां चलाता रहा। कुछ देर गोलियां चलाने के बाद हमलावर भागने लगा, तो वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। बाद में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को हमलावर सौंप दिया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस व राहत दस्ते ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। शुरुआती दौर में लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कई लोग जख्मी भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। जख्मी लोगों में चार लोग गंभीर बताये गये हैं, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी गयी है।

बताया गया कि हमलावर अकेला था और उसने वहां पहुंचते गोलियां चलानी शुरू कर दी। संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी उम्र 60 साल के आसपास बतायी गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, अहमत काया कुर्दिश सांस्कृतिक केंद्र सहित आसपास के बाजारों को भी बंद करा दिया गया है। दो दिन बाद क्रिसमस होने के कारण क्षेत्र में पहले से ही सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी। इसके बावजूद यह घटना होने से पूरा शासन-प्रशासन सकते में है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,481