Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

रूस के प्राइवेट मिलिट्री ग्रुप को हथियार देने पर किम जोंग रेस, दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रूस के प्राइवेट मिलिट्री ग्रुप को हथियार देने पर किम जोंग रेस, दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने कई महीनों से इसकी चेतावनी दी है कि प्योंगयांग अपना सातवां परमाणु परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है। 

दक्षिण कोरिया की सेना ने दी प्रक्षेपण का जानकारी 
ताजा प्रक्षेपण की जानकारी दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ आॅफ स्टाफ ने दी। एक बयान में कहा गया कि दक्षिण कोरिया की सेना ने शाम करीब 4 बजकर 32 मिनट पर उत्तर कोरिया की राजधानी क्षेत्र से मिसाइल प्रक्षेपण का पता लगाया। इसमें यह भी कहा गया कि हमारी सेना निगरानी और सतर्कता को मजबूत करते हुए अमेरिका के साथ निकटता से सहयोग करते हुए पूरी तरह से तैयार है। 
अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने कई महीनों से इसकी चेतावनी दी है कि प्योंगयांग अपना सातवां परमाणु परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है। दक्षिण कोरियाई ज्वाइंट चीफ्स आॅफ स्टाफ के अनुसार, दोनों देशों ने मंगलवार को एक संयुक्त हवाई अभ्यास किया और कोरियाई प्रायद्वीप में एक यूएस बी-52एच रणनीतिक बमवर्षक तैनात किया। लंबी दूरी का भारी बमवर्षक उस अभ्यास का हिस्सा है जिसमें अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सबसे उन्नत जेट एफ-22 और एफ-35 लडाकू विमान शामिल हैं। 

हमले का कोई इरादा नहीं 
दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि अभ्यास परमाणु सहित सभी उपलब्ध सैन्य क्षमताओं के साथ अपने एशियाई सहयोगी की रक्षा के लिए अमेरिकी प्रतिबद्धता को बढ़ाने पर एक द्वपक्षीय समझौते का हिस्सा था। उत्तर कोरिया आमतौर पर अमेरिका और दक्षिण कोरिया द्वारा इस तरह के सैन्य अभ्यास को एक आक्रमण का पूर्वाभ्यास बताता है। हालांकि, सहयोगियों ने कहा कि उनका उत्तर कोरिया पर हमला करने का कोई इरादा नहीं है। 

उत्तर कोरिया ने रूस को भेजे हथियार : अमेरिका 
उत्तर कोरिया द्वारा किए गए इस प्रक्षेपण से पहले व्हाइट हाउस ने कहा प्योंगयांग ने रूस के एक निजी सैन्य समूह वैगनर को हथियार भेजे हैं। वैगनर समूह को येवगेनी प्रिगोजिन द्वारा नियंत्रित किया जाता है, जो एक व्यवसायी हैं। उन्हें एक समय पर पुतिन के शेफ कहा जाता था। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी द्वारा दिए गए एक बयान में, उत्तर कोरियाई विदेश मंत्रालय ने रूस के साथ किसी भी हथियार के लेन-देन से इनकार करते हुए कहा कि ये कहानी कुछ बेईमान ताकतों द्वारा विभिन्न उद्देश्यों के लिए बनायी गयी थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,485