Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

अमेरिका : 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटकों से थर्राया कैलिफोर्निया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अमेरिका : 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटकों से थर्राया कैलिफोर्निया
विज्ञापन
  • शहर के हजारों घरों की बत्ती गुल, सकते में लोग

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका के कैलिफोर्निया में भूंकप के झटके महसूस किये गये। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह उत्तरी कैलिफोर्निया के तट पर 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि भूकंप विज्ञानियों के मुताबिक सुनामी का कोई खतरा नहीं है। 

भूकंप इतना तेज था कि शहर में एक पुल और कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गयी। जिससे दो लोग घायल भी हुए हैं। वहीं हजारों घरों की बिजली कट गयी। सैन फ्रांसिस्को के 215 मील (350 किमी) उत्तर में आये भूकंप के कारण शहर में गैस रिसाव भी हुआ, बिजली की लाइनें गिर गईं और एक इमारत में आग लग गयी। जिसे जल्द ही बुझा लिया गया। साथ ही दो अन्य इमारतें ढह गयीं। 

फिलहाल, भूकंप से किसी मौत की जानकारी नहीं है। कैलिफोर्निया पुलिस ने बताया कि पुल में चार बड़ी दरारें और सड़क टूटने के खतरा को ध्यान में रखते हुए ईल नदी पर फेरेंडेल पुल को बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,733