- आधी से ज्यादा आबादी होगी कोरोना संक्रमित
एबीएन सेंट्रल डेस्क। चीन में कोरोना के बढ़ते संक्रमण कारण हाहाकार मचा हुआ है लेकिन चीन सरकार ने आधिकारिक तौर पर 7 दिसंबर से कोविड मौतों का आंकड़ा देना बंद कर कर दिया है। उच्च चीनी स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार देश कोविड संक्रमण की तीन संभावित लहरों में से पहली लहर का सामना कर रहा है। इस महीने की शुरुआत में चीन ने कोविड नीति के तहत लॉकडाउन और क्वारंटीन प्रतिबंधों को हटा दिया था, तभी से वहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है।
महामारी विशेषज्ञ एरिक फिगल डिंग ने चीन में कोरोना महामारी की वापसी की जो तस्वीर बताई है, वो सचमुच में बेहद डरावनी है। एरिक फिगल डिंग का दावा है कि अगला साल चीन में तबाही की नई श्रृंखला लेकर आ रहा है। ये ऐसा वक्त होगा जब चीन की लगभग आधी आबादी कोरोना से पीड़ित हो चुकी होगी, मरने वालों का आंकड़ा भी लाखों में होगा। एरिक फिगल डिंग ने दावा किया है कि प्रतिबंध हटने के बाद से चीन में अस्पताल पूरी तरह चरमरा गए हैं। महामारी विज्ञानियों का अनुमान है कि अगले 90 दिनों चीन की 60 फीसदी से कम आबादी और दुनिया की 10 प्रतिशत आबादी के कोरोना संक्रमित होने की आशंका है। इसकी वजह से होने वाली मौत की आशंका लाखों में हो सकती है। महामारी विशेषज्ञ एरिक फिगल डिंग के ट्विटर अनुसार वह बायो महामारी विशेषज्ञ और स्वास्थ्य अर्थशास्त्री हैं और वे 16 सालों तक हॉर्वर्ड में भी काम कर चुके हैं। उनका दावा है कि चीन में अब कोरोना केस के दोगुना होने में कई दिन नहीं लगेंगे। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि दोहरीकरण का समय अब संभवतः घंटे में होगा। इस बात को हमें समझ लेना चाहिए। एरिक फिगल डिंग के अनुसार मेनलैंड चीन में होने वाली मौतों को चीन के बाहर बेहद कम रिपोर्ट किया जा रहा है। बीजिंग में अस्पतालों, अंतिम संस्कार पार्लरों और अंतिम संस्कार से जुड़े बिजनेस श्रृंखलाओं के एक सर्वेक्षण से पता चला है कि मौतों में तेज वृद्धि के कारण अंतिम संस्कार से जुड़े काम तेजी से बढ़े हैं।
एरिक फिगल डिंग ने दावा किया है कि बीजिंग में अंतिम संस्कार नॉनस्टॉप चल रहा है. मुर्दाघर भरे हुए हैं। अस्पतालों को रेफ्रिजरेटर की आवश्यकता है। उनका दावा है कि बीजिंग में 2000 शवों का अंतिम संस्कार किया जाना है। उन्होंने कहा कि क्या ये 2020 जैसा नहीं मालूम पड़ता है।