Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वर्ल्ड

ईरान : हिजाब का विरोध करने पर अभिनेत्री तारानेह अलीदूस्ती गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
ईरान : हिजाब का विरोध करने पर अभिनेत्री तारानेह अलीदूस्ती गिरफ्तार
विज्ञापन
  • ऑस्कर विजेता फिल्म की अभिनेत्री रह चुकी है आरोपी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। ईरान में ऑस्कर विजेता फिल्म द सेल्समैन की अभिनेत्री तारानेह अलीदूस्ती को गिरफ्तार करने से हिजाब विरोधी प्रदर्शन और तेज हो गया है। अभिनेत्री पर देशभर में हिजाब के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के बारे में झूठ फैलाने का आरोप लगाया गया है। एक हफ्ते पहले ही अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। पोस्ट में विरोध प्रदर्शनों के दौरान कथित रूप से ढाये जा रहे जुल्मों के दौरान मारे गये एक व्यक्ति के साथ एकजुटता व्यक्त की थी। उल्लेखनीय है कि सरकार विरोधी प्रदर्शनों के समर्थन के चलते ईरान में फुटबॉलर, अभिनेता और तमाम लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

अपनी पोस्ट में 38 वर्षीय अभिनेत्री अलीदूस्ती ने कहा कि उसका नाम मोहसिन शेखरी था। हर अंतरराष्ट्रीय संगठन जो इस खूनखराबे को देख रहा है और कार्रवाई नहीं कर रहा है, वह मानवता के लिए शर्म की बात है। अपनी पोस्ट में अभिनेत्री जिस शेखरी की बात कर रही थीं, उसको ईरानी अदालत द्वारा तेहरान में एक सड़क को अवरुद्ध करने और देश के सुरक्षा बलों के एक सदस्य पर चाकू से हमला करने के आरोप में 9 दिसंबर को मार दिया गया था।

ईरान के सरकारी मीडिया के आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर जारी रिपोर्ट के अनुसार अलीदूस्ती को इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि उसने अपने दावों के अनुरूप कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया। काबिलेगौर है कि 16 सितंबर को 22 वर्षीय महसा अमिनी की मौत के बाद से ईरान विरोध प्रदर्शनों से हिल गया है। 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद ईरान सबसे बड़े जन विरोध का सामना कर रहा है।

विज्ञापन