Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

अल कायदा और तालिबान के चार नेताओं को अमेरिका ने घोषित किया वैश्विक आतंकवादी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अल कायदा और तालिबान के चार नेताओं को अमेरिका ने घोषित किया वैश्विक आतंकवादी
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका में बाइडेन प्रशासन ने भारतीय उपमहाद्वीप (एक्यूआईएस) में अल-कायदा के दो नेताओं और अफगानिस्तान में तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) आंदोलन के दो नेताओं को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है। यह जानकारी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी। 

ब्लिंकन ने गुरुवार को अपने बयान में कहा कि कल विदेश मंत्रालय ने एक्यूआईएस के दो और टीटीपी के दो नेताओं को उनसे संबंधित समूहों में नेतृत्व की भूमिका के लिए वैश्विक आतंकवादी के रूप में घोषित किया गया। बयान में कहा गया है कि ये चार व्यक्ति ओसामा महमूद, आतिफ याह्या गौरी, मुहम्मद मारूफ और कारी अमजद हैं। 

उन्होंने कहा कि अमेरीकी सरकार अलकायदा और अफगानिस्तान में सक्रिय तालिबान आतंकवादी समूहों से मुकाबला करने के लिए अपने आतंकवाद निरोधी उपकरणों का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,908