Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 427
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वर्ल्ड

सोलोमन द्वीप : रिक्टर स्केल पर 7 की तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी अलर्ट जारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सोलोमन द्वीप : रिक्टर स्केल पर 7 की तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी अलर्ट जारी
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। सोलोमन द्वीप  में मंगलवार को 7.0 की तीव्रता का भूकंप आया। चश्मदीदों ने बताया कि झटके से टेलीविजन और अन्य सामान जमीन पर गिर गये। समाचार एजेंसी ने बताया कि भूकंप मंगलवार सुबह 7 बजकर 33 मिनट पर आया। सोलोमन द्वीप पर आए भूकंप से संबंधित और जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, भूकंप के बाद तट पर सुनामी अलर्ट जारी कर दिये गये हैं।

खबर के मुताबिक मलंगो में भूकंप के जोरदार झटके लगे हैं। भूकंप के झटके सुबह सोलोमन द्वीप पर महसूस किये गये हैं। इलाके में भूकंप के जोरदार झटके लगे। फिलहाल किसी तरह के जानमाल की हानि की खबर नहीं है। सोलोमन तट के एक क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन