Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

ब्रिटेन : किंग चार्ल्स और कैमिला पर अंडा फेंकनेवाला गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ब्रिटेन : किंग चार्ल्स और कैमिला पर अंडा फेंकनेवाला गिरफ्तार
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। ब्रिटेन के किंग चार्ल्स और उनकी पत्नी क्वीन कैमिला की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। यह हादसा उस समय हुआ जब एक पारंपरिक समारोह में पहुंचने के बाद एक युवक ने दोनों लोगों पर अंडा फेंका। हालांकि इस घटना से दोनों बेफिक्र नजर आए। नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के लिए पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे। समारोह में किंग चार्ल्स ने मां को श्रद्धांजलि भी दी थी और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अनुसरण करने की बात कही थी। इस मौके पर किंग चार्ल्स के साथ उनकी पत्नी क्वीन कंसर्ट कैमिला और उनके बेटे और उत्तराधिकारी प्रिंस विलियम व नये प्रिंस आफ वाल्स भी मौजूद रहे थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,515