Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

मेटा से हटाये जायेंगे 11,000 कर्मचारी, जकरबर्ग बोले- यह बड़ा कठिन फैसला...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मेटा से हटाये जायेंगे 11,000 कर्मचारी, जकरबर्ग बोले- यह बड़ा कठिन फैसला...
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा ने अपने 11,000 कर्मचारियों को बाहर निकालने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी देते हुए मेटा के सीईओ और फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग ने कहा है कि यह मेटा के इतिहास में किए गए बदलावों में यह सबसे कठिन बदलाव है। बता दें कि एक दिन पहले बुधवार को मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कंपनी के सैकड़ों कर्मचारियों से सोमवार को बातचीत की। बातचीत में उन्होंने मेटा में होने जा रही छंटनी को कन्फर्म कर दिया था। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को बताया कि बुधवार सुबह से कंपनी में छंटनी की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। एक डाउनकास्ट मीटिंग के दौरान उन्होंने कहा कि कंपनी की ओर से उठाये गये गलत कदमों के लिए वे जिम्मेदार है। कंपनी के विकास के लिए उनके अति आशावादी दृष्टिकोण के कारण उन्होंने जरूरत से अधिक कर्मचारी भर्ती किये। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार जकरबर्ग के साथ मीटिंग में शामिल एक कर्मी ने इस बात की पुष्टि की है। खबरों के अनुसार आज यानी बुधवार से मेटा में हजारों कर्मचारियों की छंटनी शुरू हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार जिन कर्मचारियों की छंटनी की जानी है, उन्हें कम से कम चार महीने का वेतन मिलेगा। जकरबर्ग ने छंटनी का सामना करने वालों में भर्ती और व्यावसायिक टीम के सदस्यों के होने का उल्लेख किया है। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार छंटनी योजना की आंतरिक घोषणा बुधवार सुबह करीब 6 बजे होने की आशंका है। बैठक से परिचित लोगों के अनुसार मेटा के मानव संसाधन प्रमुख लोरी गोलर ने समूह को बताया कि जो कर्मचारी अपनी नौकरी खो देंगे, उन्हें कम से कम चार महीने का वेतन दिया जायेगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,513