एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस युक्रेन में जारी जंग के बीच बाबा वेंगा की भविष्यवाणी वायरल हो रही है। बता दें कि बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा दुनिया को देख नही सकती थीं और दोनों आंखों से अंधी थीं। बाबा वेंगा ने साल 2022 के लिए 6 भविष्यवाणियां की थी जिनमें दो भविष्यवाणियां सच साबित हुई। जब एशिया और ऑस्ट्रेलिया में बाढ़ बारिश के चलते भारी जानमाल की हानि हुई। अब उनकी 2023 में बायोलॉजिकल वॉर को लेकर की गई भविष्यवाणी वायरल हो रही है। बाबा वेंगा ने कहा था साल 2023 में बायोलॉजिकल हथियार का इस्तेमाल होगा। उन्होंने कहा था कि एक बड़ा देश छोटे देश पर बायोलोजिकल वेपन से हमला करेगा। बाबा वेंगा 1911 में बुल्गारिया में पैदा हुईं और 1996 में दुनिया को उन्होंने अलविदा कह दिया।