Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 28
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वर्ल्ड

सोमालिया : राजधानी मोगादिशु में दो बम ब्लास्ट से कई लोगों की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सोमालिया : राजधानी मोगादिशु में दो बम ब्लास्ट से कई लोगों की मौत
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। सोमालिया की राजधानी राजधानी मोगादिशु में शनिवार को एक सरकारी कार्यालय के करीब दो धमाकों में कई लोगों की मौत हुई है। बताया गया है कि जिस जगह धमाके हुए वहां भारी भीड़ जुटी थी। सोमालिया की न्यूज एजेंसी ने पुलिस प्रवक्ता सादिक डोदिशे के हवाले से कहा कि दो कारों में लगाये गये बमों में धमाका हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटनास्थल पर कई शव देखे गये। धमाके में मारे गये लोगों में लगभग सभी आम नागरिक हैं। मृतकों में कई लोग सार्वजनिक वाहनों में यात्रा कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, दूसरा ब्लास्ट एक रेस्त्रां के बाहर हुआ। एंबुलेंस सेवा के निदेशक ने बताया कि कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और मौके से कई शव लाए गये हैं। इस हमले की जिम्मेदारी अब तक किसी संगठन ने नहीं है। हालांकि, चरमपंथी संगठन अल-शबाब शहर को निशाना बनाता रहा है। मोगादिशु में धमाके की टाइमिंग भी चौंकाने वाली है। दरअसल, सोमालिया के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उग्रवाद का मुकाबला करने के लिए राजधानी में ही बैठक कर रहे थे। इसमें खासकर अलकायदा से जुड़े अल-शबाब समूह से निपटने पर चर्चा की जा रही है।
विज्ञापन