एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में अपने प्रतिद्वदी पेनी मॉर्डंट से कफी आगे निकल चुके हैं। उन्हें संसद के 142 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। पीएम बनने के लिए 100 सदस्यों के ही समर्थन की जरूरत होती है। पूर्व चांसलर ने हाल ही में अपनी उम्मीदवारी का ऐलान करते हुए कहा था कि वह देश की एकॉनमी को ठीक करने, पार्टी को एकजुट और और देश के लिए काम करना चाहते हैं। ऋषि सुनक पहली बार 2015 में सांसद बने थे। वे यॉर्कशायर के रिचमंड से चुने गये थे।
दिवाली के दिन बन सकते हैं पीएम : ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद पर पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के दावेदारी से इनकार करने के बाद भारतीय मूल के नेता ऋषि सुनक की कंजरवेटिव पार्टी के नेतृत्व पर काबिज होने की संभावना सोमवार को और प्रबल हो गयी। पूर्व प्रधानमंत्री ने रविवार की रात को यह कहते हुए प्रधानमंत्री पद की दौड़ से खुद को अलग कर लिया कि वापसी (प्रधानमंत्री पद पर वापसी) के लिए यह सही समय नहीं है। इससे सुनक के लिए दिवाली पर जीत की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।