Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बिष्णुगढ़ के प्रवासी मजदूर टेकलाल की गुजरात में मौत

बिष्णुगढ़ के प्रवासी मजदूर टेकलाल की गुजरात में मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला रूक नहीं रहा है। लगातार उनकी मौत की खबर आ रही है। इसी क्रम में बिष्णुगढ प्रखंड के एक और मजदूर की मौत गुजरात में हो गई। बताया जाता कि बिष्णुगढ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गालहोबार के केंदुआडीह निवासी दशरथ महतो के 45 वर्षीय पुत्र टेकलाल गुजरात की शुक्रवार रात को मौत हो गयी। मौत की शनिवार सुबह को सूचना मिलते ही परिजनो का रो रोककर बुरा हाल है। मौत के कारणों के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। वह टायर कंपनी में कार्यरत था। मृतक टेकलाल महतो अपने पीछे पत्नी बिंदया देवी, पुत्र सुनिल कुमार (24), पुत्री पूनम कुमारी(19), सुषमा कुमारी(17), व खुशबू कुमारी (14) को छोड़ गया। वहीं इस दुखद घटना को लेकर प्रवासी हित में कार्य करनेवाले सिकंदर अली ने कहा कि हमारे झारखंड के हजारीबाग, गिरीडीह, बोकारो जिले के अधिकतर लोग पलायन कर चुके हैं और अधिकतर मजदूर विदेशों में काम करते हैं और प्रवासी मजदूरों की मौते लगातार हो रही हैं। जो एक बड़ी चिंता का विषय हैं। बिष्णुगढ प्रखंड अंतर्गत बंदखारो के दुलारचंद महतो का शव एक सप्ताह से मलेशिया में पड़ा हैं। इसलिए मैं झारखंड सरकार से आग्रह करना चाहूंगा कि मृतक परिवारों को कंपनी के साथ-साथ सरकार की ओर से उचित सहयोग राशि दी जाये।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.