Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

पाकिस्तान ने 12 देशों की उड़ानों पर लगाई पाबंदी

पाकिस्तान ने 12 देशों की उड़ानों पर लगाई पाबंदी
विज्ञापन
पाकिस्तान में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। देश में आठ महीने बाद सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए पाकिस्तान ने कोविड-19 मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के तहत दक्षिण अफ्रीका, रवांडा और तंजानिया समेत 12 अफ्रीकी देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध को कम कर दिया गया है। पाकिस्तान में कोरोना वायरस के दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के स्वरूप के उभरने के बाद नागर विमानन प्राधिकरण (सीएए) ने देशों की नई सूची अधिसूचित की है, जिनमें राष्ट्रों कों ए, बी और सी श्रेणी में बांटा गया है और सी श्रेणी के 12 देशों पर पूर्ण यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है। इन 12 देशों पर यह यात्रा प्रतिबंध 23 मार्च से पांच अप्रैल तक लागू रहेगा। इन देशों पर लगा प्रतिबंध बोत्सवाना, ब्राजील, कोलंबिया, कोमोरोस, घाना, केन्या, मोजाम्बिक, पेरू, रवांडा, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और जाम्बिया को सी श्रेणी में रखा गया है। सीएए ने कहा कि यह अस्थायी उपाय पाकिस्तान में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए किया जा रहा है। सीएए ने अपनी सी श्रेणी को अपडेट किया है और ब्रिटेन को सी से बी श्रेणी में कर दिया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,922