Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

इन दमदार स्टॉक पर डालें एक नजर...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
इन दमदार स्टॉक पर डालें एक नजर...
विज्ञापन
एबीएन बिजनेस डेस्क। मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी सूचकांक बढ़त के साथ खुलने की उम्मीद है। सुबह 07:30 बजे, एसजीएक्स निफ्टी ने 17,055 पर रहा, जो निफ्टी इंडेक्स पर लगभग 200 अंक की शुरुआती बढ़त का संकेत देता है। वैश्विक स्तर पर, सभी एशियाई सूचकांकों ने आज सुबह उच्च स्तर पर कारोबार किया, जबकि अमेरिकी बाजारों ने रात भर में मजबूत वापसी की और 2 प्रतिशत तक बढ़त हासिल की। आज के कारोबार के लिए कुछ स्टॉक पर डालें नजर, करा सकते हैं कमाई : जोमाटो : फूड एग्रीगेटर ज़ोमैटो ने अपनी इंटरसिटी लीजेंड्स सेवा को बैंगलोर तक भी बढ़ा दिया है। कुछ हफ्ते पहले साउथ दिल्ली और गुरुग्राम के कुछ क्षेत्रों में इसे पायलट के रूप में लॉन्च किया गया, जोमाटो अपनी इस सर्विस से बड़े पैमाने पर लाभ कमाने की योजना पर काम कर रहा है। हिंदुस्तान कॉपर : राज्य के स्वामित्व वाली कंपनी के शेयरधारकों ने बुधवार को मार्च 2022 वित्त वर्ष के लिए 23.2 प्रतिशत लाभांश को मंजूरी दी। कंपनी 55वीं वार्षिक आम बैठक में 112.17 करोड़ रुपये का कुल लाभांश भुगतान करेगी। पतंजलि फूड्स : कंपनी की योजना फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स और फास्ट मूविंग हेल्थ गुड्स प्रोडक्ट्स के एक मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन लीडेड एक्सपोर्ट पोर्टफोलियो बनाने की है और साथ ही पतंजलि हाई मार्जिन और हाई ग्रोथ के साथ नए प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। नयका : बोनस शेयर जारी करने को लेकर कंपनी की बोर्ड बैठक 3 अक्टूबर को होगी रेमको सीमेंट : कंपनी ने आंध्र प्रदेश के कोलुमिगुंडला में अपना पांचवां सीमेंट संयंत्र चालू किया है। संयंत्र की क्लिंकराइजेशन क्षमता 2.25 मिलियन टन प्रति वर्ष है। संयंत्र की परियोजना लागत 3,000 करोड़ रुपये है। ब्लू डर्ट एक्सप्रेस : कंपनी ने साल 2023 के लिए औसत शिपमेंट में 9.6% मूल्य वृद्धि की घोषणा की है। सामान्य मूल्य वृद्धि 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी होगी। भेल : कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा बोली के माध्यम से ओडिशा में 2x660 मेगावाट तालचर थर्मल पावर प्रोजेक्ट स्टेज- II स्थापित करने का ऑर्डर हासिल किया है। यह परियोजना ओडिशा के अंगुल जिले के तालचेर में स्थित है। बेंटले सिस्टम्स और जेनेसिस इंटरनेशनल ने भारत भर के प्रमुख शहरों के लिए 3डी मैपिंग क्षमताएं प्रदान करने के लिए सहयोग किया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,550