Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

गंगा एक्सप्रेसवे के लिए अदाणी एंटरप्राइजेज ने जुटाया 10,238 करोड़

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गंगा एक्सप्रेसवे के लिए अदाणी एंटरप्राइजेज ने जुटाया 10,238 करोड़
विज्ञापन
एबीएन बिजनेस डेस्क। अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने मेरठ- प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे के क्रियान्वयन को लेकर फंड की व्यवस्था कर ली है। इसकी जानकारी कंपनी ने गुरुवार को दी। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से इस परियोजना को हासिल करने के 9 महीने बाद कंपनी ने फाइनेंशियल क्लोजर हासिल कर लिया है। इसका मतलब ये हुआ कि अब इस प्रोजेक्ट के लिए अदाणी एंटरप्राइजेज को कर्ज मिल सकेगा। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने बैंकों और वित्तीय संस्थाओं से 10,238 करोड़ रुपये का फाइनेंशियल क्लोजर हासिल कर लिया है। अदाणी एंटरप्राइजेज की इस महत्वाकांक्षी परियोजना की फंडिंग भारतीय स्टेट बैंक ने की है। मेरठ और प्रयागराज को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे के 464 किलोमीटर (किमी) खंड के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में उभरी थी। यह परियोजना कुल 23,060 करोड़ रुपये का है। एईएल के रोड बिजनेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केपी माहेश्वरी ने कहा कि अदाणी एंटरप्राइजेज की तीन सब्सिडियरीज बदायूं-हरदोई रोड प्राइवेट लिमिटेड, हरदोई-उन्नाव रोड प्राइवेट लिमिटेड और उन्नाव-प्रयागराज रोड प्राइवेट लिमिटेड मिलकर इस परियोजना का विकास करेंगी। इस परियोजना के लिए एसबीआई ने 10,238 करोड़ रुपये की समूची कर्ज जरूरत को पूरा करने पर सहमति दे दी है। एईएल ने परियोजना के तीन अलग अलग हिस्सों के लिए तीन एईएल की स्थापना की है। ये तीन एईएल हैं बदायूं हरदोई रोड प्राइवेट लिमिटेड, हरदोई उन्नाव रोड प्राइवेट लिमिटेड और उन्नाव प्रयागराज रोड प्राइवेट लिमिटेड इन तीनों के अंदर परियोजना का 80 प्रतिशत भाग आता है। एईएल को पिछले साल दिसंबर में परियोजना डिजाइन-बिल्ड-फाइनेंस-ऑपरेट-ट्रांसफर के आधार पर 30 साल की अवधि के लिए दी गई थी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परियोजना का प्रारंभिक खर्च कथित तौर पर अनुमानत: 7,085 करोड़ रुपये पेश किया गया था। भारत की सबसे महंगी राजमार्ग परियोजनाओं में एक गंगा एक्सप्रेसवे एक-छह लेन एक्सप्रेसवे है। जिसे आठ लेन तक विस्तार किया जा सकता है। एईएल के पास अभी तक कुल 6,400 किलोमीटर की 18 परियोजना और 44,000 करोड़ रुपये की परियोजना पर काम कर रहा है। एईएल का काम भारत के दस राज्यों, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और ओडिशा में फैले हुआ है। कंपनी ने हाल ही में 3110 करोड़ रुपये में मैक्वेरी एशिया इंफ्रास्ट्रक्चर फंड से गुजरात और आंध्र प्रदेश में चार टोल सड़कों का अधिग्रहण किया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,425