Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

टाटा मोटर्स, कंपनी का बड़ा ऐलान : अब आपकी बजट में लायेगी इलेक्ट्रिक वेहिकल्स

टाटा मोटर्स, कंपनी का बड़ा ऐलान : अब आपकी बजट में लायेगी इलेक्ट्रिक वेहिकल्स
विज्ञापन
एबीएन बिजनेस डेस्क। टाटा मोटर्स कंपनी ने एक बड़ा एलान किया है, जिसके तहत अब आप भी अपने बजट में इलेक्ट्रिक वेहिकल्स लेने की योजना बना सकते हैं। जिस तरह से इलेक्ट्रिक वेहिकल्स की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है उसकी वजह से हर कोई ईवी कार खरीदना चाहता है। लेकिन ईवी कार खरीदने में इस वक्त सबसे बड़ी बाधा है उसकी कीमतें। ईवी कार सामान्य कार की तुलना में काफी महंगी है, यही वजह है कि लोग अभी ईवी कार खरीदने से बच रहे हैं। लोग इंतजार कर रहे हैं कि जब ईवी कार की कीमतें कम होंगी और इससे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर होंगे तो वह ईवी कार खरीदेंगे। खुद सरकार भी ईवी कार को आगे बढ़ाने में हर संभव मदद कर रही है। ऐसे में जो लोग सस्ती ईवी कार का इंतजार कर रहे हैं उनका इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। दरअसल टाटा मोटर्स जल्द ही छोटी यानि हैचबैक ईवी कार कार लॉन्च करने जा रही है और बड़ी बात यह है कि इसकी कीमतें उम्ंमीद से भी कहीं ज्यादा कम होंगी। रिपोर्ट की मानें तो टाटा 12.50 लाख से कम कीमत वाली ईवी कार लाने जा रहा है। कंपनी के एमडी शैलेश चंद्रा ने बताया कि टाटा मोटर्स जल्द ही सस्ती ईवी कार लॉन्च करने जा रही है। यह कार टिगोर से भी सस्ती होगी। बता दें कि टिगोर ईवी की शुरुआती कीम 12.5 लाख रुपए है। टिगोर मिनी सिडान सेगमेंट में आती है लेकिन टाटा अब छोटी यानि हैचबैक ईवी कार लाने की तैयारी में है। शैलेश चंद्रा ने बताया कि हैचबैक ईवी की कीमत टिगोर की कीमत से भी कहीं ज्यादा कम होगी। उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य है कि वित्त वर्ष 2023 तक 50 हजार ईवी की बिक्री की जाए। ईवी इंडस्ट्री की ग्रोथ के बारे में एमडी ने कहा कि वित्त वर्ष 2019 में ईवी कारों का बाजार सिर्फ 2000 कार का था, लेकिन उसके बाद से तीन साल के भीतर यह तीन गुना बढ़ गई है। इस इंडस्ट्री में पहले ही 20 हजार ईवी कारों की बिक्री हो गई है। इस वित्त वर्ष में ईवी कारों की बिक्री 50 हजार को भी पार कर जाएगी। चंद्रा ने बताया कि कंपनी ने अभी तक 17 हजार ईवी कारें बेच दी हैं और हमारा लक्ष्य अगले साल तक इसे 50 हजार तक पहुंचाना है। हम इस योजना पर काम कर रहे हैं। हम सानंद स्थित फोर्ड प्लांट का इस्तेमाल करने पर विचार कर रहे हैं, जहां रीटूलिंग का काम किया जायेगा, हम यहां पर कार की क्षमता को तीन लाख तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। चंद्रा ने कहा कि नेक्सॉन ईवी कार में आग लगने की खबरों को हम देख रहे हैं। मुंबई में यह घटना सामने आई थी, हम इसके सभी संभावित वजहों का पता लगा रहे हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,810