टीम एबीएन, पटना/ रांची। बिहार में इस समय मानसून सक्रिय है। गुरुवार के दिन राजधानी पटना समेत कई इलाकों में बारिश के कारण मौसम ठंडा बना हुआ है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार पटना समेत राज्य के 26 जिलों में बादल गरजने, वज्रपात और मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने राज्य में बादल गरजने और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। मानसून ट्रफ लाइन जैसलमेर, भोपाल, गोंदिया, कलिंगपटनम से होते हुए पश्चिम बंगाल के हल्के दबाव वाले इलाकों से गुजर रही है। जिसके कारण राज्य के ज्यादातर जिलों में बादल गरजने, वज्रपात और मध्यम बारिश को लेकर पूवार्नुमान जारी किया है। वहीं, गुरुवार के दिन राज्य के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। गुरुवार के दिन भोजपुर जिले के संदेश में 58.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा राजधानी पटना में महज 0.2 मिमी बारिश दर्ज की गई. राज्य के अन्य इलाकों में जिसमें हुलासगंज में 21.2 मिमी, अमरपुर में 18.4 मिमी, बरौली में 18.2 मिमी, परबत्ता में 16.4 मिमी, बक्सर में 9.6 मिमी, तारापुर में 9.2 मिमी, अमनौर में 7.8, बांका में 8.6 मिमी, लखीसराय में 7.8 मिमी एवं मसरख में 7.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। राज्य में लगातार पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से बहुत राहत दी है। इसके अलावा राज्य के किसानों को भी धान की खेती के लिए राहत मिली हैं। हालांकि कई इलाकों में बारिश के चलते नदियों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिसके कारण बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.