बिजनेस
राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल दो स्टॉक्स औंधे मुंह गिरे, बिग बुल को 866 करोड़ का नुकसान
ABN Bureau
•
17 Jun, 2022
•
5 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
एबीएन बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार 17 जून को भी गिरावट रही। बिग बुल राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल टाइटन और स्टार हेल्थ के शेयर भी आज औंधे मुंह गिरे। टाइटन के शेयरों में 6.09 फीसदी की गिरावट आई वहीं स्टार हेल्थ का स्टॉक 4.54 फीसदी गिरकर बंद हुआ है। आज इन दोनों शेयरों के गिरने से राकेश झुनझुनवाला को 8,666,527,875.25 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
टाइटन और स्टार हेल्थ के शेयरों में पिछले कई दिनों से बिकवाली हावी है। वर्ष 2022 में टाइटन का शेयर अब तक 23 फीसदी गिर चुका है। पिछले छह महीनों में टाटा ग्रुप के इस शेयर ने 13.57 फीसदी का गोता लगाया है तो पिछले एक महीने में टाइटन का शेयर 10.67 फीसदी गिरा है। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में ही यह शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहा है और इसमें आठ फीसदी की गिरावट आई है। आज यह 6.09 फीसदी गिरकर 1935.45 रुपये पर बंद हुआ है।
लगातार गिर रहा है स्टार हेल्थ का शेयर : स्टार हेल्थ के शेयर का हाल भी कुछ अच्छा नहीं है। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में ही यह आठ फीसदी से ज्यादा गिर चुका है। पिछले छह महीनों में इसने 20 फीसदी से ज्यादा गोता लगाया है। वर्ष 2022 में यह अब तक 18.67 नुकसान निवेशकों को करा चुका है। शुक्रवार को भी इस शेयर में 4.54 फीसदी की गिरावट आई और यह 634 रुपये पर बंद हुआ।
झुनझुनवाला को लगा 866 करोड़ का झटका : मार्च के शेयर होल्डिंग पैटर्न के अनुसार राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन कंपनी के कुल 4,48,50,970 शेयर हैं। आज टाइटन के शेयर 125.5 रुपये गिरे हैं। इससे झुनझुनवाला दंपति को 5,628,796,735 रुपये (4,48,50,970- 125.5 रुपये) का नुकसान टाइटन के शेयरों में हुआ है। बिग बुल के पास स्टार हेल्थ के कुल 10,07,53,935 शेयर हैं। अगर प्रत्येक शेयर में आज आई 30.15 रुपये की गिरावट को जोड़ा जाए, तो पता चलता है कि राकेश झुनझुनवाला को इस स्?टॉक में आज 3,037,731,140.25 रुपये (30.10 रुपये - 10,07,53,935) का घाटा हुआ है। इस तरह टाइटन और स्टार हेल्थ के शेयरों में आज गिरावट आने से झुनझुनवाला की नेटवर्थ में 8,666,527,875.25 रुपये की कमी हो गई है।
विज्ञापन