Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

अप्रैल में UPI ने किया रिकॉर्ड 9.83 लाख करोड़ के लेनदेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अप्रैल में UPI ने किया रिकॉर्ड 9.83 लाख करोड़ के लेनदेन
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में डिजिटल पेमेंट का चलन बढ़ता जा रहा है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) द्वारा किए गए लेनदेन के आंकड़े जारी किए। आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2022 में यूपीआई के जरिए 9.83 लाख करोड़ रुपए के 558 करोड़ लेनदेन हुए, जो अब तक का रिकॉर्ड उच्च स्तर है। पिछले महीने यानी मार्च 2022 के मुकाबले यह लगभग 3 फीसदी ऊपर है। मार्च में यूपीआई के जरिए 9,60,581.66 करोड़ रुपए के 540 करोड़ लेनदेन हुए थे। साल- दर- साल 111% की वृद्धि : पिछले साल से तुलना करें, तो लेनदेन की मात्रा में जोरदार वृद्धि दर्ज की गई है। यह 111 फीसदी बढ़ी है। लेनदेन के मूल्य में लगभग 100 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। अप्रैल 2021 में, UPI ने 4.93 ट्रिलियन रुपए के 2.64 अरब लेनदेन को प्रोसेस किया था। वित्त वर्ष 2022 में UPI ने 46 अरब से भी ज्यादा लेनदेन को प्रोसेस किया। इसकी राशि 84.17 ट्रिलियन रुपए से ज्यादा थी। वहीं वित्त वर्ष 2021 में इसने 22.28 अरब लेनदेन को प्रोसेस किया। क्या है यूपीआई : यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस डिजिटल रूप से पेमेंट का एक तरीका है। इसके तहत आप घर बैठे आसानी से किसी को भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। यह एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकाउंट में पैसा तुरंत ट्रांसफर करने की सुविधा देता है। आप यूपीआई के जरिए रात या दिन कभी भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। यूपीआई लेनदेन को बढ़ाने के लिए, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 8 मार्च को बड़ा कदम उठाया था। केंद्रीय बैंक ने UPI123Pay नामक फीचर लॉन्च किया और डिजीसाथी नाम का 24x7 हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया था।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,925