Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

अनुमान : इस साल चीनी निर्यात 7% बढ़कर 75 लाख टन होगा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अनुमान : इस साल चीनी निर्यात 7% बढ़कर 75 लाख टन होगा
विज्ञापन
एबीएन बिजनेस डेस्क। सितंबर को समाप्त होने वाले चीनी विपणन वर्ष 2021-22 में भारत का चीनी निर्यात 7 प्रतिशत बढ़कर 75 लाख टन होने का अनुमान है। सरकार ने शुक्रवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी। राज्य सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों की राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने यह जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि वर्ष 2021-22 सत्र (अक्टूबर-सितंबर) में चीनी निर्यात 75 लाख टन होने की उम्मीद है, जबकि पिछले वर्ष यह निर्यात 70 लाख टन का हुआ था। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों के परिणामस्वरूप, पिछले पांच वर्षों में देश से चीनी के निर्यात में काफी वृद्धि हुई है। भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने हाल ही में कहा कि वैश्विक बाजार में भारतीय चीनी की मांग बढ़ने और उच्च उत्पादन के कारण इस साल अक्टूबर 2021 और फरवरी के बीच चीनी निर्यात दो गुना बढ़कर 47 लाख टन हो गया है। इस्मा के मुताबिक, अब तक लगभग 64-65 लाख टन चीनी निर्यात का अनुबंध किया गया है। इसमें से चालू चीनी सत्र में फरवरी 2022 के अंत तक भारत से लगभग 47 लाख टन चीनी का निर्यात किया गया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में लगभग 17.75 लाख टन चीनी का निर्यात किया गया था। इस्मा का अनुमान है कि चीनी उद्योग को वर्ष 2021-22 के विपणन वर्ष में रिकॉर्ड 75 लाख टन चीनी का निर्यात करने में सफल होना चाहिए। इस्मा ने चीनी की घरेलू खपत 272 लाख टन और उत्पादन 333 लाख टन रहने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,745