Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 42
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिजनेस

भारत के डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र की मजबूती के लिए साझेदार बने एक्सिस बैंक और एयरटेल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
भारत के डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र की मजबूती के लिए साझेदार बने एक्सिस बैंक और एयरटेल
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। एक्सिस बैंक, जो भारत का तीसरा सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का बैंक है, और भारती एयरटेल (एयरटेल) जो भारत का प्रमुख संचार समाधान प्रदाता है, ने आज वित्तीय समाधानों की एक श्रृंखला के माध्यम से भारत के डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र के विकास को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी की घोषणा की। देश में डिजिटल भुगतान को अपनाने में तेजी लाने के लिए, आगामी महीनों में, एक्सिस बैंक और एयरटेल विशेष रूप से एयरटेल के 340 मिलियन से अधिक ग्राहकों के लिए कई नये-नये वित्तीय पेशकश और डिजिटल सेवाओं को बाजार में लाएंगे। इनमें उद्योग के अग्रणी लाभों के साथ पूर्व-अनुमोदित तुरंत लाभ, बाय नाउ पे लैटर आदि लाभों वाला को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड शामिल होगा। यह गठबंधन, देश भर में अपनी महत्वपूर्ण पहुंच के साथ, डिजिटलीकृत भुगतानों के प्रयोग को बढ़ाकर टियर 2 और टियर 3 बाजारों में प्रवेश करने में मदद करेगा। इस साझेदारी को आज अपनी तरह के पहले "एयरटेल एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड" के लॉन्च के साथ शुरू किया गया, जो एयरटेल ग्राहकों को कैशबैक, विशेष छूट, डिजिटल वाउचर और मानार्थ सेवाओं जैसे कई आकर्षक लाभ प्रदान करेगा। भारती एयरटेल के सीईओ गोपाल विट्टल ने कहा, एयरटेल अपने ग्राहकों को विश्व स्तरीय डिजिटल सेवाओं की पेशकश करने के अपने प्रयास तहत मजबूत वित्तीय सेवा पोर्टफोलियो का निर्माण कर रहा है। हम इस रोमांचक प्रयास में एक्सिस बैंक के साथ सहयोग करके खुश हैं। दोनों ही कंपनियों के लिए लाभप्रद इस टेल्को-बैंक साझेदारी के जरिए, एयरटेल ग्राहकों के लिए एक्सिस बैंक के विश्व स्तरीय वित्तीय सेवा पोर्टफोलियो और विशेष लाभ उपलब्ध होंगे, जबकि एक्सिस बैंक एयरटेल की मजबूत डिजिटल क्षमताओं और गहरी वितरण पहुंच से लाभान्वित होगा।
विज्ञापन