Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

भारती एयरटेल को 5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में वोडाफोन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भारती एयरटेल को 5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में वोडाफोन
विज्ञापन
एबीएन बिजनेस डेस्क। वोडाफोन भारती एयरटेल को इंडस टावर्स में 5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इस बिक्री से वोडाफोन को मिलने वाली राशि उसकी भारतीय इकाई वोडाफोन आइडिया लिमिटेड में डाली जाएगी। इंडस टावर्स लिमिटेड पहले भारती इन्फ्राटेल लिमिटेड के नाम से जानी जाती थी। नयी दिल्ली, ब्रिटिश दूरसंचार कंपनी वोडाफोन इंडस टावर्स में अपनी करीब पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए भारती एयरटेल के साथ बात कर रही है। दूरसंचार उद्योग से जुड़े सूत्रों ने बुधवार को इस संभावित सौदे की जानकारी दी। हालांकि, वोडाफोन ने इस बारे में कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया। इंडस टावर्स में वोडाफोन के पास फिलहाल 28 प्रतिशत हिस्सेदारी है। सूत्रों ने कहा कि वोडाफोन 3,300 करोड़ रुपये मूल्य वाली कंपनी इंडस टावर्स में अपनी पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए एयरटेल के संपर्क में है। सूत्रों के मुताबिक, इस बिक्री से वोडाफोन को मिलने वाली राशि उसकी भारतीय इकाई वोडाफोन आइडिया लिमिटेड में डाली जाएगी। इंडस टावर्स लिमिटेड पहले भारती इन्फ्राटेल लिमिटेड के नाम से जानी जाती थी। वह दूरसंचार टावर खड़ा करने, उनके स्वामित्व एवं प्रबंधन का काम करती है। इस तरह उसकी कई मोबाइल आॅपरेटरों के लिए संचार संरचना प्रदान करने में भूमिका है। इंडस टावर्स के पास 1,84,748 दूरसंचार टावर हैं और उसकी देश के सभी 22 दूरसंचार सर्किल में मौजूदगी है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,575