एबीएन डेस्क। अगर आप एलआईसी की आईपीओ में निवेश का इंतजार कर रहे हैं तो फिर ये मौका आपको जल्द मिलने वाला है। सरकार का लक्ष्य 31 मार्च से पहले इस आईपीओ को लॉन्च करने का है। लेकिन इस बीच मीडिया में चल रहीं खबरों के मुताबिक आईपीओ 10 मार्च 2022 को लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक निवेशकों के लिए यह आईपीओ 10 मार्च को ओपन होगा, और 14 मार्च तक ओपन रहेगा। खबर है कि एलआईसी के इश्यू का साइज 65,000 करोड़ रुपये का हो सकता है। सबसे ज्यादा रिटेल निवेशकों में एलआईसी की आईपीओ को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
इश्यू प्राइस को लेकर खबर : लोग जानना चाह रहे हैं कि इस मेगा आईपीओ में अप्लाई करने के लिए कम से कम कितने रुपये की जरूरत होगी। चल रहीं अटकलों को मानें तो एलआईसी का इश्यू प्राइस 2000 रुपये से 2100 रुपये के बीच हो सकता है। ऐसे में अपर प्राइस बैंड के हिसाब से रिटेल निवेशक को एक लॉट के लिए 14,700 रुपये लगाने होंगे। 7 शेयरों का एक लॉट हो सकता है।