- एयरटेल कनेक्शन के साथ पायें 30,000 से अधिक के खास रिवॉर्ड्स!
एबीएन बिजनेस डेस्क। प्रीमियम सब्सक्रिप्शन और शॉपिंग डील्स से लेकर ट्रैवल, डाइनिंग और एंटरटेनमेंट तक, एयरटेल इनसाइडर एक ही जगह पर प्रमुख ब्रांड्स के खास आॅफर्स उपलब्ध कराता है। आपका एयरटेल कनेक्शन सिर्फ कनेक्टिविटी से कहीं बढ़कर है; यह एयरटेल ग्राहक होने के अनुभव को और भी फायदेमंद बनाता है।
एयरटेल इनसाइडर के जरिए ग्राहक विभिन्न ब्रांड्स और सेवाओं से जुड़े 30,000 से अधिक मूल्य के रिवॉर्ड और आॅफर्स का लाभ उठा सकते हैं। ये आॅफर्स ऐसे ब्रांड्स और सेवाओं से जुड़े हैं, जिनका ग्राहक अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल कर सकते हैं और उनका लाभ उठा सकते हैं।
एयरटेल इनसाइडर की सोच सरल है: एयरटेल का ग्राहक होने का फायदा सिर्फ कनेक्टिविटी तक ही सीमित न रहे, बल्कि ग्राहकों को इसके साथ कई और फायदे भी मिलें। चाहे डुओलिंगो के जरिए नयी भाषा सीखनी हो, क्रोमा से गैजेट्स खरीदने हों, सिनेपोलिस में सिनेमा देखना, या अपने पसंदीदा संगीत पॉकेट एफ यम से सुनना हो, ग्राहक अपनी रुचि और जरूरत के मुताबिक आॅफर्स और रिवॉर्ड्स पा सकते हैं।
एयरटेल इनसाइडर पर क्या-क्या मिलेगा?
श्रेणी ब्रांड फायदे
- लर्निंग और सब्सक्रिप्शन डुओलिंगो 12 महीने का सुपर डुओलिंगो सब्सक्रिप्शन (कीमत 3,120 रुपये)
शॉपिंग और गैजेट्स क्रोमा - क्रोमा/एप्पल के जरिए आईफोन 15/16/17 के विभिन्न मॉडल खरीदने पर 23,000 रुपये तक की बचत।
- एंटरटेनमेंट पॉकेट एफएम 3 महीने का पॉकेट एफएम प्रीमियम सब्सक्रिप्शन।
- एंटरटेनमेंट सिनेपोलिस टिकट आॅफर: 2 मूवी टिकट खरीदने पर 1 टिकट मुफ्त (अधिकतम 150 रुपये की छूट)।
- फूड एंड बेवरेज आॅफर: 1,500 रुपये या उससे अधिक के फूड एंड बेवरेज आॅर्डर पर 300 रुपये की छूट। (यह आॅफर केवल एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों के लिए है।)
- हेल्थ और वेलनेस अपोलो 247
- 6 महीने की अपोलो सर्किल सदस्यता।
- क्रोमा का आॅफर केवल चुनिंदा आईफोन मॉडलों पर उपलब्ध है। सभी आॅफर्स पर संबंधित नियम एवं शर्तें तथा पात्रता की शर्तें लागू होंगी।
मौजूदा सभी आॅफर्स का लाभ उठाकर ग्राहक 30,000 से अधिक मूल्य के रिवॉर्ड्स प्राप्त कर सकते हैं। नयी चीजें सीखने से लेकर गैजेट्स अपग्रेड करने, अगली छुट्टी की योजना बनाने या बाहर जाकर भोजन का आनंद लेने तक, एयरटेल इनसाइडर ग्राहकों को अपने रोजमर्रा के खर्च से अधिक लाभ हासिल करने के कई अवसर उपलब्ध कराता है।
एयरटेल इनसाइडर का लाभ उठाना आसान है। इसके लिए पात्र मोबाइल और होम ग्राहक एयरटेल ऐप खोलकर एयरटेल इनसाइडर सेक्शन में जा सकते हैं और वहां उपलब्ध आॅफर्स देख सकते हैं। ग्राहक अपनी पसंद के फायदे चुनकर संबंधित शर्तों के अनुसार उन्हें रिडीम कर सकते हैं।
एयरटेल इनसाइडर ने पहले भी कई बड़े ब्रांड्स के साथ साझेदारी की है। इसके तहत ग्राहकों को लिंक्डइन प्रीमियम, ईजीडाइनर और मेकमायट्रिप जैसे ब्रांड्स की मेंबरशिप का फायदा मिला है। यह प्लेटफॉर्म आगे भी नये ब्रांड्स और आॅफर्स जोड़ता रहेगा, ताकि ग्राहकों को और भी फायदे मिल सकें। यह एयरटेल की एक और कोशिश है, जिससे ग्राहकों को एयरटेल से जुड़ने पर पहले से ज्यादा फायदे मिले।