Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 40
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
बिजनेस

शेयर मार्केट : सेंसेक्स रिकॉर्ड 1,109 अंक उछला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
शेयर मार्केट : सेंसेक्स रिकॉर्ड 1,109 अंक उछला
विज्ञापन

शेयर बाजार में दिखी शानदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला, जानें 4 बड़े कारण 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। एबीएन शेयर बाजार में मंगलवार को शानदार तेजी देखने को मिली। भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर के बेहतर अनुमान और आईटी शेयरों में जोरदार उछाल से बाजार को मजबूती मिली। बीएसई सेंसेक्स 1,109.10 अंक यानी 1.54% की बढ़त के साथ 73,033.78 पर बंद हुआ।

वहीं, एनएसई निफ्टी 358.60 अंक यानी 1.60% उछलकर 22,721.95 पर पहुंच गया। हालांकि, बाजार में तेजी का असर सभी शेयरों पर समान रूप से नहीं दिखा। मिडकैप शेयरों में मजबूती रही, जबकि स्मॉलकैप शेयरों पर बिकवाली का दबाव बना रहा। 

बाजार में तेजी की 4 बड़ी वजहें....

  1. निचले स्तरों पर खरीदारी : बाजार में हालिया गिरावट के बाद निवेशकों ने चुनिंदा शेयरों में खरीदारी की। वैल्यू बाइंग से प्रमुख सूचकांकों को सहारा मिला। 
  2. आईएमएफ ने बढ़ाया जीडीपी ग्रोथ का अनुमान : अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने अपने अक्टूबर वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% कर दिया। मजबूत घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की गतिविधियों को इसका प्रमुख आधार माना गया है। 
  3. आईटी शेयरों में जोरदार उछाल : सेक्टर आधारित सूचकांकों में आईटी इंडेक्स 3% से अधिक चढ़ा। एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में भी मजबूती देखने को मिली। पीएसयू बैंक और निजी बैंकिंग शेयरों ने भी बाजार को समर्थन दिया। 
  4. बाजार की धारणा में सुधार : निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता में सुधार से प्रमुख सूचकांकों को बढ़त मिली। हालांकि, इंडिया वीआईएक्स में तेजी दर्ज की गयी, जो बाजार में निकट अवधि के उतार-चढ़ाव की आशंका बने रहने का संकेत देती है।
विज्ञापन