जानिए आपके शहर में कितना बढ़ा दाम
टीम एबीएन, रांची। पेट्रोल-डीजल के भाव में एक बार फिर से बढ़ोतरी दर्ज हुई है। झारखंड में पेट्रोल-डीजल 38 पैसा प्रति लीटर महंगा हुआ है। वहीं एक्स्ट्रा प्रीमियम की कीमत में भी 38 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
पेट्रोल-डीजल के भाव में हुई बढ़ोतरी आज 3 सितंबर से लागू हो गयी है। यानि आज से आपको सभी पेट्रोल पंपों पर बढ़ी हुई कीमत पर पेट्रोल-डीजल मिलेगा।
इस बढ़ोतरी के बाद रांची में पेट्रोल की कीमत 105.65 और डीजल की कीमत करीब 101 रुपये प्रति लीटर हो गयी है। ईंधन के भाव में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है।