- जितिया पर्व पर धनबाद में सब्जियों के दाम रिकॉर्ड स्तर पर
- सत्पुतिया झींगा बिका 400 रुपये प्रति किलो
- नहाए खाए के साथ आज से जितिया पर्व की हो गयी शुरुआत
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जीवितपुत्रिका (जितिया) पर्व के पावन अवसर पर कोयलांचल धनबाद में हरी सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं।जितिया व्रत को लेकर सब्जी मंडियों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और दिनभर गहमागहमी बनी रही।
बाजार में सब्जियों की मांग बढ़ते ही खुदरा बाजारों में खीरा 200 से 250 रुपये प्रति किलो तो सत्पुतिया झींगा 400 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड भाव पर बिक रहा है। महज हफ्ते भर के भीतर सब्जियों की दरें कई गुना तक बढ़ गई हैं।