Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
बिजनेस

सरकारी खजाने में रिलायंस का ?2.16 लाख करोड़ का योगदान, सीएसआर खर्च भी बढ़ा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सरकारी खजाने में रिलायंस का ?2.16 लाख करोड़ का योगदान, सीएसआर खर्च भी बढ़ा
विज्ञापन

हर 100 की वैल्यू में 47 सरकार को, 10 वर्षों में राष्ट्रीय कोष में 15 लाख करोड़ से अधिक का योगदान 

एबीएन सेंट्रल डेस्क (जमशेदपुर/ मुंबई)। देश की सबसे बड़ी निजी कंपनियों में शामिल रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2025-26 में सरकारी खजाने में 2,16,472 करोड़ का योगदान दिया है। कंपनी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस राशि में टैक्स, ड्यूटी, लेवी और सरकार को किए गए अन्य भुगतान शामिल हैं। 

पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में यह योगदान 2,10,269 करोड़ था। इस प्रकार एक वर्ष में करीब 2.95 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच रिलायंस का यह योगदान देश की अर्थव्यवस्था में उसकी मजबूत भूमिका को दर्शाता है। 

कंपनी ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में उसका राष्ट्रीय कोष में कुल योगदान 15 लाख करोड़ से अधिक हो चुका है। वित्तीय वर्ष 26 में रिलायंस ने कुल 4,63,448 करोड़ की वैल्यू जोड़ी, जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा सरकार के खाते में गया। कंपनी द्वारा बनायी गयी हर 100 की वैल्यू में से लगभग 47 सरकारी खजाने में पहुंचे। 

सामाजिक दायित्वों के क्षेत्र में भी कंपनी ने अपना खर्च बढ़ाया है। वित्त वर्ष 2025-26 में रिलायंस ने सीएसआर गतिविधियों पर 2,248 करोड़ खर्च किये, जो पिछले वर्ष के 2,156 करोड़ की तुलना में 4.3 प्रतिशत अधिक है। कोविड महामारी के बाद से कंपनी का कुल सीएसआर खर्च 9,500 करोड़ से अधिक हो चुका है। 

रिलायंस फाउंडेशन की सामाजिक पहलों से अब तक देशभर में 9.7 करोड़ से ज्यादा लोग लाभान्वित हुए हैं। फाउंडेशन ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, महिला सशक्तिकरण, पशु कल्याण और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रहा है। कंपनी के अनुसार रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप कार्यक्रम के तहत हर वर्ष 5,100 विद्यार्थियों को सहायता दी जा रही है। वहीं ग्रामीण परिवर्तन कार्यक्रम के जरिए किसानों की आय और उत्पादन में सुधार दर्ज किया गया है। 

कंपनी ने कहा कि आने वाले वर्षों में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका से जुड़े कार्यक्रमों को और विस्तार दिया जाएगा। वित्तीय वर्ष 26 के आंकड़े बताते हैं कि रिलायंस की कारोबारी वृद्धि का प्रभाव केवल उद्योग जगत तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकारी राजस्व और सामाजिक विकास में भी उसकी अहम भूमिका है। 

रिलायंस में 1 लाख नयी भर्तियां, ग्रीन एनर्जी से 2 लाख रोजगार की उम्मीद 

रिलायंस ग्रुप ने वित्त वर्ष 2025-26 में 1 लाख से अधिक नयी भर्तियां की हैं। कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक 31 मार्च 2026 तक कर्मचारियों की कुल संख्या बढ़कर 4,19,911 हो गयी। कंपनी ने एआई, डेटा साइंस, आॅटोमेशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे क्षेत्रों में नयी प्रतिभाओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया। 

रिलायंस ने कहा कि जामनगर में बन रहा धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स भविष्य में 2 लाख से ज्यादा ग्रीन जॉब्स पैदा करने की क्षमता रखता है। कंपनी ने  वित्तीय वर्ष 2025-26 में कर्मचारियों पर 30,318 करोड़ खर्च किये, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6.2 प्रतिशत अधिक है। 

लगातार छठे वर्ष कंपनी को ग्रेट प्लेस टू वर्क प्रमाणन मिला है। महिला भागीदारी में भी सुधार दर्ज किया गया है। नेतृत्व पदों पर महिलाओं की हिस्सेदारी 14.7 प्रतिशत और कमाई से जुड़े कार्यों में 30.6 प्रतिशत रही। जियो ने भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए 11 भाषाओं में अक आधारित भर्ती प्लेटफॉर्म का उपयोग शुरू किया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 79,923